फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माडल मेकिंग में बुशरा, माजिया और अर्कित ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। नगर के एसडीएस ज्योति मंदिर में शुक्रवार को जूनियर वर्ग में अंग्रेजी सुलेख प्रतियोगिता हुई। जिसमें कक्षा पांच से अंशिका, आयुष, दीक्षा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया। कक्षा चार में सलोनी प्रथम, शिवम ने दूसरा व लकी शर्मा ने तीसरा स्थान पाया। कक्षा तीन में शीतल, अभिषेक, सुमन ने पहला, दूसरा व तीसरा स्थान पाया। कक्षा दो में ईशिता, स्वाति, रुपल ने पहला, दूसरा व तीसरा स्थान पाया। कक्षा एक में पायल, निहारिका व पलक ने पहला, दूसरा व तीसरा स्थान पाया। सीनियर वर्ग की माडल प्रतियोगिता में बुशरा, माजिया, अर्कित ने प्रथम, महक, जोहा, सौम्या ने दूसरा तथा खुशाी खान, जिकरा ने तीसरा स्थान पाया। प्रधानाचार्य नुक्ता प्रसाद गंगवार ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। राजकीय महाविद्यालय में भूजल सप्ताह के तहत हुई गोष्ठी में प्राचार्य प्रोफेसर एमए गौरी ने जल संरक्षण पर चर्चा की। छात्र रिजवान ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर चर्चा की। डा. नीलिमा सिंह, डा. हेमंत कुमार, डा. पीके गर्ग, डा. बी नाज, डा. निशा वर्मा, डा. नीति बिहारी लाल, डा. वंदना राठौर, डा. विजय कुमार तिवारी, डा. अवतार दीक्षित आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें