खजुरिया। घर के पास से निकल रहा एक छात्र खंभे में आ रहे करंट की चपेट में आने से झुलस गया। जिसका उपचार चल रहा है।
थना क्षेत्र के ग्राम महतोष निवासी सगीर अहमद के मुताबिक, उसके घर के पास बिजली का खंभा है। हाईटेंशन बिजली के तार भी उसकी छत के छज्जे के उपर से गुजर रहे हैं। उसका नौ वर्षीय पुत्र साहिल गांव के ही एक निजी स्कूल में कक्षा दो में पढ़ता है। बीती बीती शाम घर के पास से निकलकर कहीं जा रहा था कि घर के पास लगे बिजली के खंभे में करंट आने के कारण वह अचानक खंभे के करंट के चपेट में आकर झुलस गया। छात्र को एक चिकित्सक के पास ले गए। उसकी हालत में सुधार है। ग्रामीण का कहना है कि वह खंभा व तार हटवाने की मांग कई बार कर चुका है, मगर कोई भी उसकी नहीं सुन रहा है।