फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिप बिलासपुर को प्रदेश में मिला पहला स्थान

विज्ञापन
मध्य प्रदेश में आयोजित कार्यक्रम में मिला सम्मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

स्वारघाट (बिलासपुर)।
जिला परिषद बिलासपुर को सामाजिक कार्यों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन और समग्र विकास करने पर हिमाचल में प्रथम स्थान मिला है। इस सम्मान के रूप में जिला परिषद बिलासपुर को 50 लाख की धनराशि पुरस्कार के रूप दी गई है।

जिला परिषद को यह पुरस्कार 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के उपलक्ष्य पर मध्य प्रदेश के मांडवा में केंद्रीय पंचायतीराज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रधानमंत्री मोदी ने दिया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री परषोत्तम रुपाला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


जिला परिषद बिलापसुर के अध्यक्ष अमरजीत सिंह बंगा और उपाध्यक्ष अमी चंद सोनी को को 50 लाख की धनराशि और प्रशस्ति पत्र द्वारा दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार से नवाजा गया है।

जिला परिषद को यह पुरस्कार पंचायतों के समग्र विकास में अग्रणी रहने पर केंद्र सरकार ने दिया है। कार्यक्रम 24 अप्रैल को रामनगर जिला मांडला मध्य प्रदेश में आयोजित किया गया। पंचायत पुरस्कारों के नामांकन हर वर्ष ऑनलाइन आमंत्रित किए जाते हैं। दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार में लगभग 26,000 पंचायतों और नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार में लगभग 14,200 ग्राम पंचायतों ने भाग लिया।
विज्ञापन


जिला परिषद बिलासपुर के अध्यक्ष अमरजीत सिंह बंगा और उपाध्यक्ष अमीचंद सोनी ने दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार प्राप्त करने के लिए जिला बिलासपुर की सभी जिला परिषद के सदस्यों और सभी पंचायतों के प्रतिनिधियों को जिला प्रशासन बिलासपुर को राज्य में सर्वश्रेष्ठ आने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें