.....
विनिया पहलवान ने गोपी को हरा जीता खिताब
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं (बिलासपुर)।
घुमारवीं के साथ अमरपुर पंचायत के गांव पनौल-अमरपुर की हंसा गिरी दंगल कमेटी ने दंगल का आयोजन करवाया। इसमें विभिन्न राज्यों के पहलवानों ने भाग लिया। कमेटी के कोषाध्यक्ष सतवीर ठाकुर ने बताया कि दंगल में पहलवानों के दाव पेंच लगाकर लोगों का खूब मनोरंजन किया।
दंगल में कुछ कुश्तियां सीधी और बंदी भी हुई। इसमें लोगों ने पहलवानों को उचित इनाम से नवाजा। दंगल सुबह 11 बजे से शुरू हुआ। छोटे पहलवानों ने भी दंगल में पहुंच कर लोगों को अपने दाव पेंच लगाकर हैरत में डाल दिया। बड़ी माली के विजेता पहलवान विनिया जम्मू को 25 हजार और उपविजेता पहलवान लेड़ा अखाड़ा, लुधियाना के गोपी को 20 हजार रुपये का इनाम दिया गया। छोटी माली बराबरी पर रही। विक्की और ललिया को दस-दस हजार रुपये इनाम दिया गया।