फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड गायक शैल हाडा के नाम रही नलवाड़ी मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या

विज्ञापन
- फोटो : amarujala
विज्ञापन
बिलासपुर। राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में प्ले बैक सिंगर शैल हाडा ने खूब धमाल मचाया। साथ ही इंडियन आइडल फेम कृतिका तनवर सहित हिमाचली गायक कार्तिक शर्मा, राखी गौतम, अंकुश अत्री ने भी कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

प्ले बैक सिंगर शैल हाडा ने लहू मुंह लग गया... गीत से शुरुआत करते हुए बिलासपुर का लोक गीत चढ़ी आया पानी देख कुंगरे तां सांडू... प्रस्तुत किया। उन्होंने तेरा जिकर..., सावरिया..., खली-बली..., आमत..., जब से तेरे नैना व मलारी सहित कई गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को नचाया। इससे पहले गायक कार्तिक शर्मा ने खामोशियां..., मैं तैनू समझावा की..., जुगनी व लंदन ठुमकदा..., गायिका राखी गौतम ने प्रेम रतन धन पायो..., झूम-झूम बाबाए घुमर घूमे व जग घुमया तेरे जैसा न कोई... गाने पर प्रस्तुति देकर सबको खूब नचाया।
हमीरपुर के गायक अंकुश अत्री ने हाए नी हाए नखरा तेरा नी..., गुलाबी आंखें जो तेरी देखीं..., चन्ना मैरेया व लंदन ठुमकदा गीत प्रस्तुत किए। इंडियन आइडल फेम कृतिका तनवर व गायक पूर्ण शिवा ने भी हिंदी व पंजाबी गीतों की प्रस्तुति दी। हास्य कलाकार हरबंस अरोड़ा ने दर्शकों को खूब हंसाया। कांगड़ा की विनोद कुमार ने ठंडी-ठंडी हवा चुलदी..., शिमला के लीला दत्त ने पारलिया रिड़िया ते आई..., मिस नीलम ने लैला मैं लैला..., सुंदरनगर के अभिषेक पटियाल ने मन भरया व मेरे रश्के कमर...., सिरमौर की रीना ठाकुर ने झूठा किया वायदा..., कुलभूषण चब्बा ने आज से तेरियां गलियां मेरी हो गईं...., कश्मीर सिंह ठाकुर ने कितनी हसरत है हमें तुमसे दिल लगाने की व अभिषेक सोनी ने लाल चिड़िए हो व नीरू चली घूमदी..., पंकज ने आने से उसके आए बहार..., अमृत पाल ने दिल दियां गलां और उत्कर्ष शर्मा ने सुरमई अंखियां गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

इसके अलावा धर्मशाला के सतीष ठाकुर, डॉ. नीरज गांधी, नेरवा चौपाल के रोशन, करसोग के चमन चौहान, शिमला के परवेश, गोपी जैक्स, सिरमौर के रविंद्र सिंह व भुवनेश्वरी सांस्कृतिक दल कुल्लू सहित श्रुति, शगुन, रजत, रमन कुमार, राहुल, हीरा लाल, भगवान दास, विद्या चोपड़ा, गंगा देवी, बीरबल शर्मा व मुकेश शर्मा आदि ने भी कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें