रंगस (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के तहत जोलसप्पड़ के थाइयां दा मोड़ के पास एक कार अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई। इस टक्कर में बाइक चालक घायल हो गया है। उसे हमीरपुर अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। हालांकि, आपसी समझौते के कारण मामला पुलिस के पास नहीं पहुंचा है। बाइक चालक जरनैल सिंह निवासी चंबापत्तन बुधवार को हमीरपुर से नादौन की ओर जा रहा था कि जोलसप्पड़ थाइयां मोड़ के पास तीखे मोड़ पर एक कार जो रंगस से हमीरपुर जा रही थी, अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई। इससे बाइक चालक सड़क पर गिर गया और उसे टांग पर चोट आई। इसके बाद उसे उपचार के लिए हमीरपुर अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। आपसी समझौते के कारण मामला पुलिस के पास नहीं पहुंचा। इस संबंध में पुलिस थाना नादौन प्रभारी महेंद्र परमार ने कहा कि उन्हें ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है।