फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर शहर में लगातार बढ़ रहा है अतिक्रमण

विज्ञापन
आम लोगों को पेश आ रही है परेशानी, प्रशासन बेखबर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रितेश गुलेरिया

विज्ञापन

बिलासपुर।
शहर में लगातार अतिक्रमण बढ़ रहा है। लेकिन इसके बाद भी विभाग और सरकारी अमला बेखबर है। लोगों को आए दिन परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। लेकिन इसके बाद कारोबारियों का दुकानें लगातार रास्तों और सड़कों में बढ़ती जा रही है। यह हालत बिलासपुर बस अड्डा के आसपास और मुख्य बाजार में आम हो गई है। बाजार में लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो गया हैं। इसके बावजूद सरकारी अमला कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

उल्लेखनीय है कि बिलासपुर शहर में बस अड्डा के आस-पास, गांधी मार्केट सहित मुख्य बाजार सहित कई सड़कों पर भी लगातार अतिक्रमण बढ़ रहा है। गांधी मार्केट की हालत तो ऐसी है कि यहां लोगों का चलना भी मुश्किल हो गया है। बस अड्डा के आस पास कई दुकानदारों ने सड़कों और रास्तों में दुकानें लगा रखी हैं। इससे लोगों को चलने के लिए रास्ता तक नहीं बच गया है। बस अड्डा से आगे की ओर जाने वाले सड़क में कई लोगों ने खोखे बना कर अतिक्रमण कर लिया है। इससे जहां सड़कों पर वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। वहीं आम पैदल चलने में भी खासी परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बस अड्डे के पास हो सकता है हादसा
बस अड्डे की बाहर लाइटों के पास एक ओर रास्तों में सब्जी की दुकानें सजा दी गई हैं। इससे लोगों को मजबूरी में सड़कों पर चलना पड़ता है। ऐसे में फुटपाथ भी बंद हो गए हैं। यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


शहर के गांधी मार्केट में तत्कालीन उपायुक्त मानसी सहाय के कार्यकाल के दौरान येलो लाइन लगाई गई थी। इसके बाद दुकानें लगाने पर रोक थी। वहीं मार्केट में वाहनों की आवाजाही भी पूर्ण रूप से बंद थी। इसके बाद भी इस मार्केट के रास्तों में दुकानें सजी हैं। इसके अलावा मोटर साइकिल और स्कूटर भी रास्ते में खड़े किए जाते हैं। इससे आम लोगों को परेशानियां आ रही हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें