फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुमारवीं में कम वोल्टेज की समस्या से मिलेगा छुटकारा

विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवी नगर परिषद क्षेत्र में बार-बार लगने वाले बिजली कटों और कम वोल्टेज की समस्या से शहरवासियों को जल्द छुटकारा मिल जाएगा। बिजली बोर्ड नगर परिषद के सात वार्डों में 11 नए ट्रांसफार्मर लगाएगा, जबकि 12 पुराने ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई जाएगी। इस पर बिजली बोर्ड पांच करोड़ रुपये खर्च करने जा रहा है।
विज्ञापन

नगर परिषद के अधिकारियों ने बिजली की समस्या के मुद्दे को बिजली बोर्ड के सामने रखा था। बिजली बोर्ड ने बजट के लिए उच्च अधिकारियों से आग्रह किया और अब स्वीकृति मिलने के साथ बजट का भी प्रावधान कर दिया गया है। बोर्ड के पास बजट आ जाने से अब कार्य को गति मिलेगी।

जहां पर लोग कम वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं वहां पर बिजली बोर्ड नए ट्रांसफार्मर लगाएगा और बिजली की नई लाइन डालेगा। अब आने वाले समय में नगर परिषद क्षेत्र में बिजली की समस्या नहीं रहेगी। बोर्ड इस पर शीघ्र कार्य कर रहा है जिससे अब शहरवासियों को बार-बार लगने वाले कटों व कम वोल्टेज से भी छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन


नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि नगर परिषद हमेशा लोगों की समस्या का समाधान करने के लिए तत्पर रहता है। कई सालों से शहर में बढ़ती हुई आबादी को ध्यान में रखते हुए बिजली समस्या उभरने लगी थी तो बिजली बोर्ड के आला अधिकारियों से चर्चा की गई। अब शहर में जहां जरूरत है वहां पर नए ट्रांसफार्मर लगाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जिससे शहरवासियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन


बिजली बोर्ड के एसडीओ देवराज शर्मा ने कहा कि शहर में लगने वाले नए ट्रांसफार्मरों का कार्य प्रगति पर है, जिसके लिए बजट का प्रावधान भी हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें