फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: श्री नयनादेवी जी में 15,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्राद्ध पक्ष के चलते श्रद्धालुओं की संख्या में आई कमी
विज्ञापन


अधिकतर श्रद्धालुओं की संख्या पंजाब से आने वालों की रही

संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में श्राद्ध पक्ष के चलते श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है। रविवार की छुट्टी के बावजूद भक्तों की भीड़ अपेक्षाकृत कम नजर आई। रविवार को करीब 15,000 हजार श्रद्धालुओं ने मां नयनादेवी का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट सुबह 4:00 बजे खोल दिए गए थे। सुबह के समय श्रद्धालुओं की संख्या कम रही है, लेकिन दोपहर की आरती तक पूरा मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से भर गया। इसके बाद शाम तक श्रद्धालुओं की छोटी कतार लगती रही। अधिकतर श्रद्धालुओं की संख्या पंजाब से आने वालों की रही। इसके अलावा हिमाचल, हरियाणा से भी श्रद्धालु पहुंचे। श्री नयनादेवी जी में पूरा दिन धूप खिली रही। साथ ही ठंडी हवाएं भी चलती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें