फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नयना देवी दरबार में 15 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा

Sun, 08 Feb 2026 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
श्री नयना देवी जी में दर्शनों के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
-पूजा अर्चना कर परिवार की सुख शांति के लिए की प्रार्थना
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ नयना देवी दरबार में में रविवार को करीब 15 हजार के करीब श्रद्धालुओं ने माथा टेका। श्रद्धालुओं ने मंदिर में विधिवत रूप से पूजा अर्चना करके अपने घर परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन


छुट्टी के चलते अधिक संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचते रहे। हिमाचल सहित पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार से अधिक संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट सुबह 4 बजे खोल दिए गए थे। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए थे। सुरक्षा कर्मियों ने पूरा दिन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा। जत्थों में श्रद्धालुओं को माता के दर्शन के लिए भेजा गया। शाम तक श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने मंदिर में हवन यज्ञ में आहुतियां डालीं और सुख शांति की प्रार्थना की। पूरा दिन मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने भी शांति व्यवस्था बनाए रखी और शांतिपूर्वक दरबार में माथा टेका। पंजाब के श्रद्धालुओं की ओर से मंदिर के मुख्य और निकासी द्वार पर चाय पानी की लंगर लगाया गया था, जिसकी श्रद्धालुओं ने काफी सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें