फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बिलासपुर की सड़कों पर जल्द दौड़ेंगी 15 इलेक्ट्रिक बसें

विज्ञापन
बिलासपुर वर्कशॉप खड़ी इलेक्ट्रिक बसें। संवाद
विज्ञापन
कंडम हो चुकी पुरानी बसों से मिलेगी राहत, यात्रियों को मिलेगा आरामदायक और प्रदूषण मुक्त सफर
विज्ञापन

10 बसें घुमारवीं और पांच बसें बिलासपुर डिपो में होंगी शामिल

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम बिलासपुर डिपो के यात्रियों को जल्द ही इलेक्ट्रिक बसों की सुविधा मिलने जा रही है। निगम के बेड़े में 15 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल होंगी। इन बसों के सड़कों पर उतरने के बाद यात्रियों को आधुनिक, आरामदायक और प्रदूषण मुक्त सफर की सुविधा मिलेगी। वहीं, लंबे समय से सेवा दे रही और कंडम हालत में पहुंच चुकी बसों की जगह नई इलेक्ट्रिक बसें संचालित की जाएंगी।
एचआरटीसी बिलासपुर डिपो ने 20 इलेक्ट्रिक बसों की मांग भेजी थी, जिसके मुकाबले फिलहाल 15 बसें मिली हैं। इनमें से 10 बसें घुमारवीं क्षेत्र को और पांच बसें बिलासपुर डिपो को आवंटित की जाएंगी। हालांकि, अभी तक इन बसों के रूट तय नहीं किए गए हैं। निगम की ओर से जल्द ही रूटों की समीक्षा कर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। निगम अधिकारियों के अनुसार नई इलेक्ट्रिक बसें किसी नए रूट पर नहीं चलाई जाएंगी, बल्कि पहले से संचालित रूटों पर चल रही पुरानी बसों को बदलकर इनके स्थान पर शामिल किया जाएगा। इससे यात्रियों को पुराने और अधिक चल चुकी बसों के बजाय नई तकनीक से लैस बसों में सफर करने का अवसर मिलेगा। नई बसों के संचालन को लेकर चार्जिंग व्यवस्था भी तैयार की जा रही है। बिलासपुर बस अड्डा, घुमारवीं बस अड्डा और बिलासपुर वर्कशॉप में चार्जिंग प्वाइंट स्थापित किए गए हैं। बिलासपुर बस अड्डे पर चार्जिंग स्टेशन का अंतिम चरण का कार्य पूरा हो गया है, जबकि अन्य स्थानों पर व्यवस्था तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन

फिलहाल एचआरटीसी बिलासपुर डिपो के बेड़े में करीब 114 बसें हैं, जिनके माध्यम से लगभग 180 रूटों पर सेवाएं दी जा रही हैं। इनमें कई बसें लंबे समय से संचालित होने के कारण पुरानी हो चुकी हैं। नई इलेक्ट्रिक बसों के शामिल होने से निगम को भी राहत मिलेगी और यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी।
इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से डीजल की खपत कम होगी, ईंधन खर्च में कमी आएगी और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। इन बसों की खासियत यह होगी कि इनमें सफर के दौरान शोर कम होगा और यात्रियों को पहले की अपेक्षा अधिक सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिलेगा।अधिकारियों के अनुसार रूट तय करते समय यात्रियों की संख्या, दूरी और वर्तमान में चल रही बसों की स्थिति को ध्यान में रखा जाएगा। इसके बाद यह तय होगा कि किन रूटों पर पुरानी बसों को हटाकर इलेक्ट्रिक बसें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

कोट
बिलासपुर को 15 इलेक्ट्रिक बसें मिली हैं। इनमें 10 बसें घुमारवीं और पांच बसें बिलासपुर के लिए होंगी। अभी रूट तय नहीं हुए हैं। नई इलेक्ट्रिक बसें मौजूदा रूटों पर ही चलाई जाएंगी और जिन बसों की हालत खराब हो चुकी है, उनकी जगह इन्हें शामिल किया जाएगा।
-विवेक लखनपाल,क्षेत्रीय प्रबंधक,एचआरटीसी बिलासपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें