फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 160 सरकारी स्कूलों और पांच कॉलेजों में लगेंगी बायोमीट्रिक मशीनें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले के 160 सरकारी स्कूलों और पांच कॉलेजों में लगेंगी बायोमीट्रिक मशीनें
बिलासपुर। बिलासपुर जिले के 160 सरकारी स्कूलों सहित पांच कॉलेजों में बायोमीट्रिक मशीनें लगाई जाएंगी। यह मशीनें नए सत्र शुरू होने से पहले सभी स्कूलों सहित कॉलेज में लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। शिक्षा विभाग ने यह कार्य एक निजी कंपनी को सौंप दिया हैं। यह कंपनी सभी स्कूलों और कॉलेजों में जाकर बायोमीट्रिक मशीनें स्थापित करेगी।
वहीं, विभाग ने कंपनी को यह कार्य कुछ दिनों के भीतर पूरा करने के आदेश जारी किए हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारी बताते हैं कि बिलासपुर जिले में 52 हाई और 108 सीनियर सेकेंडरी स्कूल है। इन स्कूलों में से अभी तक 36 स्कूलों में मशीनें लग गई हैं बाकि स्कूलों में भी मशीनें लगाई जा रही हैं। खबर की पुष्टि उच्च शिक्षा उपनिदेशक अमर सिंह ठाकुर ने की।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि यह बायोमीट्रिक मशीनें स्कूलों सहित कॉलेजों में भी लगाना अनिवार्य की है। वहीं, कॉलेजों में लगाई जानी वाली मशीनें दो होंगी। एक मशीन से हाजिरी लगाई जाएगी तो दूसरी मशीन आधार कार्ड से लिंक अध्यापक की जांच पड़ताल करेगी। आधार कार्ड पर लिंक अध्यापक का अंगूठा अगर मशीन पर मैच नहीं करता है तो अध्यापक की हाजिरी नहीं लगेगी। बिलासपुर जिले में बिलासपुर, झंडूता, श्रीनयना देवी जी, घुमारवीं और जुखाला कॉलेज चिहिन्त किए गए हैं। जहां पर बायोमीट्रिक मशीनें लगाने की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। बता दें कि कई कॉलेजों में शिक्षकों के अनुपस्थित रहने की शिकायतें आने के बाद यह फैसला लिया गया है। कॉलेजों में लगाई जाने वाली मशीनों की मानीटरिंग डायरेक्टर लेवल तक होगी। वहीं, हर कॉलेज में एक अधिकारी नियुक्त किया जाएगा, जिसको इस कार्य का नोडल अधिकारी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

इनसेट---
मशीनें लगाने का कार्य हो गया है शुरू
जिले के 160 सरकारी स्कूलों और पांच कॉलेजों में बायोमीट्रिक मशीनें लगाने का कार्य आरंभ है। निजी कंपनी यह मशीनें लगा रही है। इन सभी की मानीटरिंग डायरेक्टर स्वयं कर रहे हैं।
...अमर सिंह ठाकुर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक, बिलासपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें