फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यलो लाइन से आगे सजाया दुकानदारों ने सामान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। बिलासपुर बाजार में दुकानदारों द्वारा यलो लाइन से आगे भी अपनी दुकानें सजा कर राहगीरों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। ऐसा नहीं है कि यह समस्या अभी पैदा हुई है। नगर परिषद के ढुलमुल रवैये के कारण दुकानदार मनमाने तरीके से दुकानों को सड़कों पर ही सजाए बैठे हुए हैं जिससे बाजार के बीच से पैदल आनेजाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि बिलासपुर की गांधी मार्केट सहित अन्य बाजारों में प्रशासन की ओर से यलो लाइन खिंची गई थी। इस यलो लाइन का मतलब था कि दुकानदार इस लाइन से आगे अपनी दुकानें नहीं सजाएगा लेकिन समय के साथ-साथ यलो लाइन गायब हो गई और दुकानों का सामान सड़कों पर निकल आया जो अब राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। हालांकि बीच-बीच में नगर परिषद के अधिकारी दुकानदारों को सामान यलो लाइन के अंदर रखने का निर्देश देते रहते हैं, लेकिन दुकानदार उसके बाद भी सामान सड़कों पर सजा रहे हैं।
विज्ञापन

बिलासपुर की गांधी मार्केट में तो हाल ऐसा है कि यहां पर लोग आधी सड़क पर सामान सजा कर बैठें होते हैं। ऐसे में बीच बाजार से लोगों का गुजरना मुश्किल हो जाता है। वहीं अगर दुकानदार के सामान के साथ कोई टकरा जाए तो बवाल हो जाता है। ऐसे में प्रशासन व नगर परिषद को चाहिए कि दुकानदारों को यलो लाइन के भीतर सामान रखने के निर्देश दिए जाएं, ताकि राहगीरों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी उर्वशी वालिया का कहना है कि दुकानदारों को कहा जाएगा कि सामान यलो लाइन के भीतर रखे, अगर उसके बाद भी वह सामान बाहर सजाते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें