फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीजीटी की बैचवाईज भर्ती प्रक्रिया उम्मीदवारों से छलावा:अभ्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
टीजीटी की बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया उम्मीदवारों से छलावा
विज्ञापन

अभ्यर्थी बोले, साक्षात्कार के छह महीने बाद भी नहीं निकला परिणाम
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। प्रदेश शिक्षा विभाग की ओर से ट्रेंड ग्रेजुएट शिक्षकों यानी टीजीटी की बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया को शुरू करने के मसले को उम्मीदवारों ने महज छलावा करार दिया है। नौकरी की आस में बैठे इन लोगों का कहना है कि सरकार आए दिन इस तरह से फरमान जारी कर केवल युवाओं को बेवकूफ बनाने का काम कर रही है।
विज्ञापन

सरकार के फैसले से नाखुश मधु शर्मा, रेणू, चंद्रकांत, दीपा, मनीषा, सुनीता और पूनम सहित दर्जनों अभ्यर्थियों ने बताया कि टीजीटी के लिए उन्होंने वर्ष 2018 जुलाई में साक्षात्कार दिए थे। लेकिन छह महीने का कार्यकाल बीतने पर भी इसका परिणाम विभाग की ओर से नहीं निकाला गया है। परिणाम के इंतजार में अभ्यर्थी कोई आगामी निर्णय भी नहीं ले पा रहे हैं। इस पर सरकार ने बैच वाइज टीजीटी की प्रक्रिया को शुरू करने की घोषणा कर डाली है। अभ्यर्थियों की ओर से पहले साक्षात्कार दिए जा चुके हैं, उनकी लिस्ट सार्वजनिक की जाए। सरकारी नौकरी पाने के लिए उन्होंने भारी भरकम शुल्क चुकाकर डिग्रियां हासिल की हैं। सुनहरे भविष्य की आस में उम्र निरंतर बीतती जा रही है। ऐसे में सरकार को चाहिए कि वे अभ्यर्थियो की पीड़ा को समझे तथा जुलाई महीने में लिए गए साक्षात्कारों का परिणाम घोषित करे। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज से मांग की है कि जुलाई में लिए गए टीजीटी के साक्षात्कारों के परिणाम शीघ्र घोषित किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें