स्वारघाट (बिलासपुर)। मनाली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे स्वारघाट बस अड्डे के पास ट्रक नंबर एचपी-64बी-5123 ने सड़क किनारे पैदल चल रहे एक व्यक्ति जीतराम उम्र 50 साल गांव नालियां स्वारघाट को टक्कर मार दी। इस कारण घायल व्यक्ति को मौके पर पीएचसी स्वारघाट लाया गया। हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने उसे एफआरयू अस्पताल नालागढ़ रेफर कर दिया गया है। खबर लिखे जाने तक युवक को रेफर कर दिया था। पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है।
--------------