फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक नृत्य में सदर ब्लॉक रहा प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। बिलासपुर के लुहणू स्थित इंडोर स्टेडियम में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें सदर, घुमारवीं, झंडूता व श्री नयना देवी जी ब्लॉक से टीमें पहुंची। कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा संयोजक रूप सिंह ठाकुर ने की। जबकि बतौर मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त सह निदेशक उच्च शिक्षा विभाग सुशील पुंडीर ने शिरकत की।
जिला के चारों ब्लॉकों से करीब 200 कलाकारों ने भाग लिया। चारों विकास खंडों की टीमों ने लोक नृत्य, लोक गायन, कथक, शास्त्रीय गायन, हारमोनियम, तबला वादन, पारंपरिक वाद्ययंत्र व एकांकी प्रतिस्पर्धाओं में प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि ने कलाकारों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा को दिखाने का अवसर प्राप्त होता है व कला एवं संस्कृति के संरक्षण को भी बल मिलता है। विजेता टीमें कुल्लू में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेंगी। यह आयोजन आठ से 10 दिसंबर तक लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र कुल्लू में आयोजित होगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में संगीत केे प्रो. मीना वर्मा, कश्मीर सिंह ठाकुर, संगीत प्रवक्ता राज कुमार व अभिषेक सोनी ने बतौर निर्णायक मंडल अपनी भूमिका निभाई। कार्यक्रम का मंच संचालन ईशान अख्तर ने किया।
विज्ञापन

इनसेट...
यह रही विजेता टीमें
इस अवसर पर आयोजित लोक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सदर ब्लॉक, द्वितीय स्थान पर घुमारवीं ब्लॉक, जबकि तबला वादन प्रतियोगिता में घुमारवीं ब्लॉक से दीपांशू शर्मा व सदर ब्लॉक से अभिषेक कुमार क्रमश: प्रथम व द्वितीय रहे। लोक गीत प्रतियोगिता में सदर ब्लॉक प्रथम, घुमारवीं ब्लॉक द्वितीय स्थान पर रहे। कथक प्रतियोगिता में सदर ब्लॉक की वेदांती दबड़ा प्रथम रही, जबकि हारमोनियम प्रतियोगिता में सदर ब्लॉक से मुस्कान प्रथम व घुमारवीं ब्लॉक से अक्षय द्वितीय स्थान पर रहे। शास्त्रीय गायन में सदर ब्लॉक से प्रत्युश शर्मा प्रथम व अमनप्रीत द्वितीय स्थान पर रही। एकांकी एवं वाद्य यंत्र प्रतियोगिता में सदर ब्लॉक की टीम प्रथम रही।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें