फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामली-ब्रह्मपुखर मार्ग पर धूल व गढ्डों से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जामली (बिलासपुर)। जामली से ब्रह्मपुखर मार्ग पर लोगों को धूल और गड्ढों के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की खस्ताहाल के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है। जबकि कइयों को सांस की दिक्कत भी होना शुरू हो गई है।
सड़क इस कदर खस्ता हो चुकी है कि वाहन चलाना तक मुश्किल हो चुका है। जबकि बच्चों को घर से बाहर खेलने के लिए भेजना भी मुश्किल हो चुका है। गड्ढों के कारण सड़क से इतनी ज्यादा धूल उड़ती है कि दुकानों में रखा सामान भी धूल व मिट्टी से भर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार विभाग से भी गुहार लगाई गई है लेकिन अभी तक समस्या हल नहीं हुई है। सड़क घर के नजदीक होने के कारण धूल ही धूल हो जाती है। यहां पर तो कुछ लोगों को सांस की दिक्कत भी हो गई है। इस पर डॉक्टर ने कहा है कि इन्हें धूल के क्षेत्र से दूर रखा जाए। बरसात के समय हुई लैंडस्लाइडिंग भी अभी तक सड़कों पर देखा जा सकती है। सड़कों पर गिरे हुए भारी पत्थर भी वैसे ही पड़े हुए हैं। इन्हें अभी तक लोक निर्माण विभाग ने नहीं उठाया है।
लोक निर्माण विभाग के एसडीओ संजय कुमार ने बताया कि जल्दी ही इस समस्या का समाधान हो जाएगा और लोगों को धूल से छुटकारा मिल जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें