फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और महंगाई पर युकां का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झंडूता (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के राज्य स्तरीय आह्वान पर झंडूता विधानसभा क्षेत्र में सिलेंडर की बढ़ती कीमतों एवं महंगाई के खिलाफ युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव विवेक कुमार की अगुवाई में केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विवेक कुमार ने कहा कि सिलेंडर की बढ़ती कीमतों ने देश की आम गरीब जनता पर महंगाई की मार लगाई है। केंद्र की मोदी सरकार कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ बिल्कुल मौन है और महंगाई कम करने के लिए कोई भी ठोस कदम नहीं उठाए हैं। जब पूर्व में देश में कांग्रेस की सरकार थी तब सिलेंडर वर्ष 2014 में 414 रुपये में मिलता था और भाजपा के कई वरिष्ठ नेता कांग्रेस सरकार को कोसने का काम करते थे लेकिन अब जब मोदी सरकार सता में आई है तब से अब तक सिलेंडर की कीमत 1000 रुपये से ऊपर जा चुकी है। पूरे प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में 1 व 2 दिसंबर को भी 3 दिन तक युवा कांग्रेस प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव व प्रभारी झंडूता अनिल शर्मा, प्रदेश सचिव व सह प्रभारी साक्षी शर्मा, लोकसभा महासचिव व सह प्रभारी रजनीश मेहता, युवा कांग्रेस अध्यक्ष झंडूता सुरेश नेगी, प्रदेश सचिव राजा भुट्टो, लोकसभा महासचिव अब्दुल खालिक, प्रदेश महासचिव एनएसयूआई अरविंद कालिया, एनएसयूआई कैंपस अध्यक्ष झंडूता शिवम, राज कुमार, सोनू भाटिया, हिमांशु, अजय, ललित शर्मा, ज्वाला चौहान, अभिषेक, राहुल, सचिन, शुभम, सुरेंद्र कुमार, शशि आदि उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें