फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवज्योति स्कूल प्रथम, छात्र स्कूल बिलासपुर द्वितीय

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नवज्योति स्कूल प्रथम, छात्र स्कूल बिलासपुर द्वितीय
श्रेया ने भजन के साथ की शरदोत्सव सातवीं संध्या की शुरूआत
बिलासपुर के धौलरा मंदिर में शरदोत्सव का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। बिलासपुर के धौलरा मंदिर में चल रहे शरदोत्सव यानी दुर्गा पूजा की सातवीं संध्या की शुरूआत वायस ऑफ हिमालय का खिताब जीत चुकी बिलासपुर की उभरती हुई गायिका श्रेया शर्मा ने भजन गायन से की। वहीं इस संध्या में कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की सामूहिक धामक, लोकनृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्रतियोगिता में नवज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला बिलासपुर ने द्वितीय व ग्लोरी पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेता प्रतिभागियों को संयुक्त व्यापार मंडल बिलासपुर के प्रधान स्वतंत्र सांख्यान तथा हिमाचल प्रदेश विद्युत परिषद की निदेशक प्रियंता शर्मा ने पुरस्कृत किया। इस सांस्कृतिक संध्या पर नगर परिषद बिलासपुर के पार्षद नरेंद्र पंडित व बीडीटीएस बरमाणा के महासचिव रजनीश ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी बिलासपुर अशोक कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। एसपी अशोक कुमार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की धर्मपत्नी डॉ. मल्लिका नड्डा व पार्षद नरेंद्र पंडित व बीडीटीएस बरमाणा के महासचिव रजनीश ठाकुर को दुर्गा पूजा समिति के महासचिव प्रमोद शर्मा व सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजक रामलाल पुंडीर ने माता की चुनियां भेंट कर स्वागत किया। संध्या का मंच संचालन अभिलाषा शर्मा व प्रवीण कुमार ने किया। इस अवसर पर दुर्गा पूजा समिति के प्रधान लाल कृष्ण लाल, बालमुकंद शर्मा, आशीष शर्मा, दीपक शर्मा, मोहित शर्मा, मोहित सांख्यान, रामपाल, समिति के कोषाध्यक्ष सतीश सोनी सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।
-----------------
....खेमराज शर्मा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें