अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। नोडल अधिकारी डॉ. परविंद्र शर्मा ने जिला में फैले डेंगू रोग के बारे में बताया कि शनिवार को डेंगू के 18 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें से 9 मामले बिलासपुर शहर से, 8 मामले मार्कंडेय से और एक मामला जिला मंडी से दर्ज किया गया। डेंगू से पीड़ित 121 रोगियों का इलाज चल रहा है उनमें से डेंगू से पीड़ित 9 रोगियों को अस्पताल में दाखिल किया गया है और शेष रोगियों का इलाज घरों में ही हो रहा।
डेंगू रोग की रोकथाम के लिए वार्ड-1 में 5, वार्ड-2 में 10 घरों में, और वार्ड-7 में 8 घरों में कीटनाशक स्प्रे किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा विभिन्न वार्ड-1, 2, 3, 6, 8, 9, 10 और 11 में जाकर 117 लोगों के घरों का निरीक्षण किया गया। इनमें 121 घरों की पानी की टंकियों, कूलरों और जल भंडारण के बर्तनों को खाली करवाकर उन्हें साफ करवाया करवाया गया और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से लोगों को अपने घरों और आसपास की साफ-सफाई रखने के लिए भी जागरूक किया गया।
------------------