फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कविता गायन में वंदना प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कविता गायन में वंदना प्रथम
ध्वाल स्कूल में कविता गायन प्रतियोगिता का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
बरमाणा (बिलासपुर)। एनटीपीसी कोलडैम स्टेशन में चल रहे हिंदी पखवाड़ा-2018 के दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ध्वाल में कविता गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

हिंदी अनुभाग की ओर से राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में 15 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में वंदना प्रथम, पूजा द्वितीय तथा शिवानी तृतीय स्थान पर रहे। विजेता प्रतिभागियों को एनटीपीसी कोलडैम के लोक जनसंपर्क अधिकारी प्रवीण रंजन भारती, उप प्रबंधक (मानव संसाधन) ने पुरस्कार वितरित किए। भारती ने छात्रों के साथ देश तथा विदेश में हिंदी के महत्व की जानकारी साझा की तथा इस प्रतियोगिता के प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना की। प्रवीण उपमन्यु, प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ध्वाल का इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

---------------
...सरोज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें