अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। जागरूक ब्राह्मण मंच बिलासपुर कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन घुमारवीं के प्रधान नरेश सहोड़ की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में मंच के महासचिव रामेश्वर दास गौतम ने दूसरे वर्गों के मंच एवं सभाओं को जोड़ कर एक साझा मंच बनाने को सुझाव रखा जिसमें क्षत्रिय महासभा, महाजन सभा, किसान मंच और ब्राह्मण सभा शामिल हैं।
बैठक में मंच के संरक्षक डॉ. केडी लखनपाल व सह-संयोजक रोशन लाल अधिवक्ता भी उपस्थित रहे। बैठक में कहा गया कि सरकार की ओर से केवल आरक्षण को प्रमुखता देकर हिंदू समाज को बांटने की राजनीति की जा रही है। इस आरक्षण से समाज व देश को पहले की काफी नुकसान हो चुका है। गुजरात में पाटीदार, हरियाणा में जाट, महाराष्ट्र में मराठों को आरक्षण चाहिए, हर जाति विशेष आरक्षण के लिए लड़ने को तैयार है। ब्राह्मण समाज 16.6 प्रतिशत, क्षत्रिय वर्ग 35 प्रतिशत के करीब तथा अन्य वर्ग 15 प्रतिशत अनारक्षित हैं। बैठक में कहा गया कि साझे मंच का गठन करने के लिए यह पहला कदम है। तालमेल बिठाने के लिए मंच द्वारा तीन सदस्यों की कमेटी का गठन किया जा रहा है जिसमें नरेश सहोड़ के अलावा बेली राम शर्मा उपप्रधान जागरूक ब्राह्मण मंच, रोशनलाल खजूरिया को शामिल किया गया है। वहीं कहा गया कि अनारक्षित वर्ग महासभा के गठन के लिए एक आवश्यक बैठक घुमारवीं में 27 अगस्त को होगी।
बैठक में प्रधान नरेश सहोड़, महासचिव रामेश्वर दास गौतम के अतिरिक्त, वरिष्ठ उपप्रधान राम प्रकाश जोशी, मुख्य संरक्षक डॉ. केडी लखनपाल, रोशनलाल, रामेश्वर कौशल, मनोहर लाल, विशनदास कौशल, बेलीराम शर्मा, मदनलाल, दीनानाथ शर्मा, मनसाराम, तिलक राज, विजयपाल, मनोज, शशिकांत सहित अन्य उपस्थित थे।