फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाहढ़ में सांप के काटने से शख्स की मौत

विज्ञापन
snake
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता क्षेत्र के तहत आने वाले डाहढ़ पंचायत के छमवाहण गांव में सांप के काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हालांकि पीड़ित को रात को ही जिला अस्पताल भी पहुंचाया गया था लेकिन हालात में सुधार न होने से उसकी यहां पर मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विकास खंड झंडूता के तहत आने वाली ग्राम पंचायत डाहढ़ के छमवाहण निवासी श्रवण कुमार पुत्र दयालु राम रात को अपने कमरे में सो रहे थे। अचानक ही उन्हें रात करीब तीन बजे किसी के द्वारा काटे जाने का आभास हुआ। जब उन्होंने उठ कर देखा तो सांप कमरे से बाहर जा रहा था। इसके बाद उन्होंने घरवालों को इसकी जानकारी दी। हालत बिगड़ता देख परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झंडूता ले गए लेकिन यहां पर उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उसे रात को ही जिला अस्पताल बिलासपुर लाया गया लेकिन यहां पर उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें