फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भेड़ा तेरियां ओ चुगदी पात निलमा..., पर झूमे दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन
लच्छी-लच्छी लोक गलांदे पर लूटी वाहवाही
विज्ञापन

झंडूता बैसाखी मेले की अंतिम संध्या में दिलीप ने नचाए दर्शक
अमर उजाला ब्यूरो
झंडूता (बिलासपुर)।
झंडूता में पहली बार आयोजित बैसाखी मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में मोनिका सुमन, मास्टर प्रिंस, हिमांशु कपिल और दिलीप सिरमौरिया ने अंतिम संध्या में दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। अंतिम दिन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झंडूता के विधायक जेआर कटवाल उपस्थित रहे।
सबसे पहले मोनिका सुमन ने अपने पहाड़ी गीतों भेडां तेरियां ओ..., लच्छी-लच्छी लोक गलांदे...जैसे पहाड़ी गीत प्रस्तुत किए। उसके पश्चात बॉलीवुड स्टाइल में मास्टर प्रिंस ने एंट्री करते हुए पंजाबी गानों से शुरुआत की। इसमें नाम ले चल चरखे नु मूर्खा वे..., मैं तैनूं समझांवां की..., दर्शकों की मांग पर मेरे रश्के कमर बॉलीवुड गीत गा कर खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके पश्चात पुराने गीतों में जट यमला-पगला दीवाना..., पहाड़ी नाटी अख द तेरा लसकारा ओ... तेरा-मेरा प्यार अड़िए बचपनों रा..., गाकर दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। हिमांशु कपिल ने भी प्रिंस का पूरा साथ दिया। उसके पश्चात दिलीप सिरमौरिया ने कार्यक्रम की शुरुआत कॉमेडी से की। पहाड़ी नाटियों पानी रे टंकी..., पत्ता पानो..., हुन वो कताइंजो नसदा दुड़ुआ जैसे पहाड़ी गीतों पर खूब वाहवाही लूटी। इस मोके पर जीतराम कटवाल ने मेले के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें