फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन जिले में कामधेनु लगाएगा दुग्ध प्रोसेसिंग प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कामधेनु कृषक एवं उपभोक्ता हितकारी मंच सोलन जिला की हरिपुर पंचायत में दुग्ध प्रोसेसिंग प्लांट लगाने जा रहा है। इस पर मंच छह करोड़ रुपये खर्च करने जा रहा है। यहां से सोलन और शिमला जिला को कामधेनु दूध और दूध से बने उत्पादक सप्लाई किए जाएंगे। इसके अलावा आने वाले समय में सिरमौर और अन्य जिलों मेें भी कामधेनु अपने उत्पाद सप्लाई करेगा।
विज्ञापन

गौर रहे कि बिलासपुर के नम्होल में स्थापित प्लांट से प्रदेश के पांच जिलों में दूध और दूध से बने उत्पादों की सप्लाई मंच करता है। लेकिन, अब मंच ने सोलन जिला के कसौली उपमंडल के तहत हरिपुर पंचायत में भी प्लांट लगाने की योजना तैयार की है। यहां पर मंच ने करीब तीन करोड़ रुपये से आठ बीघा जमीन भी खरीद ली है। जबकि तीन करोड़ रुपये की लागत से प्लांट लगाया जाएगा। इसमें रोजाना 15 हजार लीटर दूध की प्रोसेसिंग की जाएगी। प्लांट में दर्जनों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। प्रदेश में कामधेनु दूध व उत्पादों की बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी, सोलन व शिमला जिलों में सप्लाई की जाती है। मंच का कहना है कि आने वाले समय में इसका नेटवर्क पूरे प्रदेश में फैलाया जाएगा। इस समय नम्होल स्थित प्लांट में 22 हजार लीटर दूध की प्रोसेसिंग कर सप्लाई की जाती है। 60 पंचायतों के 300 गांवों में पशुपालकों से कामधेनु की गाड़ियां दूध एकत्रित कर प्रोसेसिंग प्लांट तक पहुंचाती हैं।
मंच के सचिव जीतराम कौंडल का कहना है कि सोलन जिला के कसौली उपमंडल की हरिपुर पंचायत में कामधेनु दुग्ध प्रोसेसिंग प्लांट लगाया जा रहा है। इसकी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। यहां से सोलन व शिमला जिला को दूध और उत्पादों की सप्लाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें