फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेलेंटाइन-डे में बाजार में दिखी रौनक

विज्ञापन
valentines day - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बिलासपुर।
वेलेंटाइन-डे यानी प्यार का दिन, प्यार के इजहार का दिन। अपने जज्बातों को शब्दों में बयां करने के लिए इस दिन का हर धड़कते हुए दिल को बेसब्री से इंतजार होता है। प्यार भरा यह दिन खुशियों का प्रतीक माना जाता है। बिलासपुर में बुधवार को वेलेंटाइन-डे पर गिफ्ट की दुकानों में युवाओं की खूब भीड़ उमड़ी। युवाओं ने एक दूसरे को गिफ्ट देकर प्यार का इजहार किया। इस मौके पर युवाओं ने प्रेमी प्रेमिकाओं को ही नहीं अपने भाई, माता, पिता, बहन, दोस्त और रिश्तेदारों को भी गिफ्ट भेंट किया। बिलासपुर शहर की गांधी बाजार में भी आज के दिन खासी रौनक देखने को मिली। इसके अलावा घुमारवीं शहर में भी काफी संख्या में युवाओं की भीड़ उमड़ी। उपहारों की दुकानों में सुबह से ही भारी संख्या में युवाओं की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई थी। शहर के बीच गिफ्ट की दुकान चलाने वाले नवीन सोनी ने बताया कि बड़ी संख्या में युवाओं ने गिफ्ट खरीदे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें