फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिक आश्रित कोटे से भरे जाएं टीजीटी और एलटी के पद

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। पूर्व सैनिक कल्याण समिति की बैठक प्रदेशाध्यक्ष सूबेदार प्रकाश चंद की अध्यक्षता में घुमारवी में हुई। बैठक में पूर्व सैनिकों के आश्रितों ने भाग लिया।
विज्ञापन

बैठक में सरकार से मांग की गई कि आश्रितों की मांगों पर शीघ्र विचार किया जाए। प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश चंद ने कहा कि पूर्व सैनिक आश्रित कोटे से टीजीटी व एलटी के पद शीघ्र भरे जाएं। सरकार ने सामान्य श्रेणी के पद पिछले लगभग बीस सालों ने नहीं भरे हैं, उन्हें शीघ्र भरने की मांग की।
12 अक्तूबर 2017 को सामान्य श्रेणी के पदों की नोटिफिकेशन सरकार द्वारा जारी की गई थी। इनमें एलटी भाषा अध्यापक के पदों की काउंसिलिंग 6 अक्तूबर 2017 को पूरी हो चुकी है, लेकिन परिणाम घोषित करना सरकार भूल गई है। जिसे शीघ्र घोषित करे।
विज्ञापन

बैठक मे कैप्टन संजय चौधरी, हंसराज, दाता राम, जगजीत, जगरनाथ शर्मा, शिव सिंह, अनीता देवी, सरोज कुमारी, मीरा देवी, मीना कुमारी, अनीता देवी, मीरा कुमारी, शर्मिला देवी, सरोज कुमारी, नीलम देवी, पूनम ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें