फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कांग्रेस का मंथन, हार छोड़ लोस चुनावों के लिए कसेें कमर

विज्ञापन
amarujala - फोटो : amarujala
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बिलासपुर।
जिला महिला कांग्रेस की एक विशेष बैठक बिलासपुर के इंदिरा भवन में आयोजित की गई। इसमें कांग्रेस की हार पर मंथन किया गया। आने वाले समय में कांग्रेस में महिलाओं की भूमिका पर भी रूपरेखा तैयार की गई।

 

बैठक में महिला कार्यकर्ताओं को विस चुनावों की हार को एक ओर रखकर लोक सभा चुनाव के लिए कमर कसने को कहा गया। बैठक की अध्यक्षता महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अंजना धीमान ने की। महिला कांग्रेस की राज्य अध्यक्ष सुशीला नेगी विशेष रूप से बैठक में मौजूद रहीं। इस दौरान संगठनात्मक विषयों को लेकर चर्चा की गई। साथ ही विधानसभा चुनावों में मिली हार को लेकर महिला कार्यकर्ताओं से फीडबैक ली गई। राज्य अध्यक्ष सुशीला नेगी ने कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में महिला कार्यकर्ताओं ने काफी काम किया लेकिन प्रदेश में कांग्रेस की हार हुई है। अब कार्यकर्ता आगामी लोकसभा चुनावों के लिए तैयार हो जाएं। महिलाओं को विधानसभा और लोकसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए मांग उठाई जा रही है। आगामी 30 जनवरी से मेरा बूथ मेरा गौरव अभियान के तहत आरक्षण को लेकर आवाज उठाई जाएगी। इस अवसर पर महिला कांग्रेस शिमला की अध्यक्ष शशि बहल, मंडी की अध्यक्ष सुमन चौधरी, सदर ब्लॉक अध्यक्ष गोदावरी, जुखाला की अध्यक्ष सीमा ठाकुर, झंडूता की निरंजना नड्डा, घुमारवीं की सुलक्षणा, कमला व पुष्पा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
0000

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें