फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नववर्ष के पहले दिन बिलासपुर ने ओढ़ी धुंध की चादर

विज्ञापन
- फोटो : amarujala
विज्ञापन
बिलासपुर। नववर्ष के पहले ही दिन बिलासपुर ने धुंध की चादर ओढ़ ली। सोमवार सुबह हालत ऐसी हो गई थी कि वाहन चालकों को दस फीट की दूरी तक देख पाना मुश्किल हो रहा था। इसके कारण कई लंबी दूरी की बसें लेट हुईं। वहीं गोबिंदसागर झील आरपार करने वाले लोग भी धुंध के कारण भटकते रहे। बच्चों को भी स्कूल पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

हर साल सर्दी के मौसम में बिलासपुर धुंध की चपेट में आ जाता है। यहां तापमान शिमला, कुल्लू, मनाली से भी नीचे चला जाता है। दिसंबर और जनवरी माह में धुंध का प्रकोप सबसे ज्यादा होता है।
ऐसे में अस्पतालों में मरीजों की भी बढ़ोत्तरी होना शुरू हो जाती है। सर्दी, जुकाम, दमा, खांसी, बुखार से पीड़ित मरीज अस्पताल पहुंचते हैं। डॉक्टर भी लोगों को धुंध में घरों से बाहर न निकलने की सलाह देते हैं। इसके अलावा धुंध में सड़क हादसों का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

विशेषज्ञ चिकित्सक डॉक्टर सतीश का कहना है कि लोग धुंध में जितना कम हो बाहर निकलें। धुंध में बाहर निकलने से सर्दी, खांसी व श्वास की बीमारियां होने का खतरा बना रहता है।

गोबिंदसागर झील में भटक जाते हैं बोट
धुंध के कारण हालत ऐसी हो जाती है कि कई बार गोबिंदसागर झील में बोट भटक जाते हैं। ऋषिकेश से बिलासपुर की ओर जहां बोट 10 से 15 मिनट में पहुंचता है। वहीं धुंध के कारण गोबिंदसागर झील में बोट भटक जाता है। इसी सफर को पूरा करने में दो से तीन घंटे का समय लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें