फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेलों के दौरान घवांडल चौक से आगे नहीं जाएंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर)। श्रीनयनादेवी मंदिर में शुक्रवार से शुरू होने वाले नववर्ष मेलों को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मेलों के दौरान वाहनों को घवांडल चौक से आगे नहीं जाने दिया जाएगा। वहीं नंगल की ओर से आने वाले वाहन भी मंदिर से करीब दो किमी पीछे खड़े होंगे। प्रशासन ने साफ किया है कि चालक वाहनों को पार्किंग में ही खड़े करें। पार्किंग से बाहर गाड़ियों को खड़े करने वाले वाहन चालकों के चालान काटे जाएंगे। मेलों के दौरान मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पटाखे फोड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध होगा। मेलों के दौरान ढोल-नगाड़े बजाने पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसकी पुष्टि एसडीएम स्वारघाट चेत सिंह ने की है। इसके अलावा आनंदपुर साहिब की तरफ से आने वाले वाहनों की कोला वाला टोबा में चेकिंग होगी। वाहन को पार्किंग में खड़े न करने वालों से जुर्माना वसूला जाएगा। वहीं वाहन को क्रेन से उठाकर दूसरे स्थान पर ले जाया जाएगा, जिसका खर्च भी वाहन मालिक ही अदा करेंगे। कोई भी वाहन घवांडल चौक से आगे नहीं जाएगा। हालांकि यहां से टैक्सी या पैदल माता के दर्शन के लिए पहुंचना पड़ेगा। उधर, डीएसपी श्रीनयनादेवी अनिल शर्मा ने बताया कि लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। भीड़ ज्यादा होने पर आपातकालीन पार्किंग की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसके लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें