बिलासपुर। गोबिंदसागर झील के किनारे स्थित कहलूर इनडोर खेल परिसर में जिला कराटे एसोसिएशन बिलासपुर की ओर से जिलास्तरीय कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें जिला भर के करीब 65 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का आरंभ निजी अस्पताल के प्रबंधक निदेशक रोशन लाल शर्मा ने किया। जबकि समापन समारोह में गोजूरियू कराटे सौफ इंडिया के अध्यक्ष प्रकाश पजियाला ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
आठ वर्ष के आयु वर्ग में आदित्य चंदेल ने स्वर्ण, दिनेश्वर ने रजत और वत्सल व स्वानिक ने कांस्य मेडल जीता। 10 से 11 वर्ष के आयु वर्ग में संकेत शर्मा ने स्वर्ण, सुजल रजत और आदित्य व शिवांकित ने कांस्य पदक जीता। 12 से 13 के आयु वर्ग में अमन कौशल, अंशुल और अभिमन्यु व अनुपम, 14 से 15 के आयु वर्ग में अनुज, अनुराग और ईशान व हिमेश ने क्रमश: स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक हासिल किए। जिला कराटे एसोसिएशन के महासचिव मनोज पटियाल ने बताया कि जिला स्तर पर विजेता रहे बच्चे अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किए जाएंगे।
इस अवसर पर डॉ. अजय शर्मा, डॉ. सुनील शर्मा, उपेंद्र चंदेल, विजय सिंह, शशिकांत, नरेश शर्मा, राशिका पटेल, मनीष शर्मा, शिवानी शर्मा, अजय भारद्वाज, हर्ष शर्मा, श्याम लाल, कमल गौतम, जितेंद्र, पंकज शर्मा, भीम सिंह व डॉ. संजय उपस्थित रहे।