फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिले में 1410 अभ्यर्थियों ने दी नीट की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
-तीन केंद्रों में पर हुई परीक्षा, 26 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित
विज्ञापन

-सीसीटीवी और पुलिस के पहरे में हुई परीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से रविवार को नीट की परीक्षा का आयोजन किया गया। जिले में 1410 अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी। इसके लिए 1436 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा में 26 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए जिले में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सुरक्षा की दृष्टि से भी पुख्ता प्रबंध किए गए थे। परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:20 बजे तक आयोजित हुई। परीक्षा के लिए अभ्यर्थी सुबह 11:00 बजे से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। दोपहर के 12:15 बजे पर अभ्यर्थियों ने अंदर जाना शुरू कर दिया। मेटल डिटेक्टर मशीन से अभ्यर्थियों की जांच की गई। अभ्यर्थियों को जानकारी देने के लिए परीक्षा केंद्रों में स्पीकर भी लगाए गए थे। सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। परीक्षा केंद्रों पर यातायात और अन्य सुविधा के लिए पुलिस के जवान भी तैनात किए गए थे। अभ्यर्थियों को 1:30 बजे तक परीक्षा हॉल में प्रवेश दिया गया। परीक्षार्थी परीक्षा हॉल के अंदर सिर्फ अपना प्रवेश पत्र, पहचान पत्र और पानी की बोतल ले जा सकते थे। उन्हें पेन परीक्षा हॉल के अंदर ही उपलब्ध करवाए गए। डीएवी स्कूल बिलासपुर में 527 में से 516, डीएवी बरमाणा में 405 में से 396 और डीएवी घुमारवीं में 504 में से 498 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जिला कोऑर्डिनेटर एवं प्रधानाचार्य डीएवी बिलासपुर महेंद्र ठाकुर ने बताया कि परीक्षा सही और सुरक्षित ढंग से आयोजित हुई। इसमें किसी भी प्रकार का कोई नकल का मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने डीएसपी मदन धीमान का व्यवस्था बनाए रखने के लिए धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें