फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1415 सैंपल में से 1330 की रिपोर्ट निगेटिव : डॉ. दरोच

विज्ञापन
विज्ञापन
1415 सैंपल में से 1330 की रिपोर्ट निगेटिव : डॉ. दरोच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डॉ. प्रकाश दरोच ने बताया कि जिले से अब तक 1415 लोगों के सैंपल कोविड-19 के जांच के लिए आईजीएमसी शिमला भेजे गए। उनमें से 1330 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई हैं और 11 की रिपोर्ट अभी तक पॉजिटिव आई है। इनमें से 4 ठीक हो गए हैं। बाकी 7 का इलाज चल रहा है। शेष 74 सैंपलों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। बाहर से आने वाले सभी लोगों की बार्डर पर स्वास्थ्य जांच की जा रही है। रेड जोन से आ रहे व्यक्तियों को संस्थागत क्वारंटीन में रखा जा रहा है और 5 से 7 दिनों के अंदर उनका कोरोना टेस्ट किया जा रहा है और निगेटिव आने पर ही उन्हें होम क्वारंटीन में भेजा जा रहा है। बाकी को डॉक्टर की अनुमति के हिसाब से उनका क्वारंटीन किया जा रहा है। आम जनता में किसी को भी बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ हो तो वह अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर बताएं। अगर वे कोरोना टेस्ट के लिए कहें तो उनके द्वारा बताए गए स्वास्थ्य संस्थान में जाकर अपना टेस्ट अवश्य करवाएं। उन्होंने बताया कि कोरोना से बचने के लिए सामाजिक दूरी बनाए रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें