फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरस मेले ने 10 दिन में हुई 71 लाख की की कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सरस मेले ने 10 दिन में हुई 71 लाख की की कमाई
विज्ञापन

बिलासपुर। लुहणू मैदान में आयोजित 10 दिवसीय आजीविका सरस मेले का विधिवत रूप से समापन हो गया। समापन समारोह की अध्यक्षता उपायुक्त विवेक भाटिया ने की। इस अवसर उन्होंने सरस मेले को हस्त शिल्प, लोक कला संस्कृति एवं महिला उद्यमियों का अनूठा संगम बताते हुए विभिन्न राज्यों से आए स्वयं सहायता समूहों प्रगतिशील महिला उद्यमियों को संबोधन करते हुए कहा कि विगत 10 दिनों में लोगों को पुरातत्व व आधुनिकता का मनोहारी संगम देखने को मिला है।
उन्होंने कहा कि एक ही छत के नीचे देश के विभिन्न राज्यों के परंपरागत हुनर को यहां गुलदस्ते की भांति सजाकर प्रदर्शित व बिक्री के लिए रखा गया था। उन्होंने बताया कि सरस मेले के दौरान उद्यमियों द्वारा लगभग 71 लाख रुपये का व्यवसाय किया गया जो कि 10 दिन के अल्पावधि में बिलासपुर की महिला उद्यमियों व स्वयं सहायता समूहों के लिए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने के लिए एक सशक्त संदेश है।
विज्ञापन

उपनिदेशक डीआरडीए संजीत सिंह ने कहा कि सरस मेले में 85 स्टाल और 9 खाद्य स्टाल लगाने की व्यवस्था की गई थी। मेले के दौरान विभिन्न राज्यों के 151 प्रतिभागियों ने शिरकत की। हिमाचल के 3 जिलों को छोड़कर अन्य सभी जिलों ने सरस मेले में अपने-अपने जिला के उत्पादों को बिक्री व प्रदर्शनी के लिए रखा। उन्होंने बताया कि देश भर से हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, मेघालय, हिमाचल इत्यादि राज्यों के लोग लघु उत्पादों को बिक्री के लिए सरस मेले में लाए।
विज्ञापन

इस मौके पर एडीएम राजीव कुमार, एसडीएम प्रियंका वर्मा, सहायक आयुक्त पूजा चौहान, डॉ. शिखा भाटिया, बीडीओ सदर गौरव भाटिया, एक्सईएन विद्युत गुलेरिया के अतिरिक्त स्वयं सहायता समूहों, महिला उद्यमियों ने भाग लिया।
----------------------
...शुभम राही।
----------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें