फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों की ग्रेड पे के साथ छेड़छाड़ कबूल नहीं

विज्ञापन
2000 rupees
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरठीं (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ बरठीं इकाई की बैठक प्रधान मस्तराम की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें जिला प्रधान तिलक राम शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में समस्त तकनीकी कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के बारे में गहनता से विचार-विमर्श किया गया। बिजली बोर्ड प्रबंधन के प्रति रोष प्रकट किया गया कि प्रबंधक वर्ग किसी भी कर्मचारी की ग्रेड पे के साथ छेड़छाड़ करेगा तो उसके परिणाम अच्छे नहीं होंगे। इस बैठक में तकनीकी कर्मचारी उप इकाई का चुनाव सर्वसम्मति से करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें संजय कुमार को प्रधान, दिनेश कुमार को वरिष्ठ उपप्रधान, कपिल देव उपप्रधान, रामपाल उपप्रधान, चमन लाल सब यूनिट सचिव, अमित कुमार को कोषाध्यक्ष, सूरजभान को सहकोषाध्यक्ष, जोगिंद्र सिंह को संगठन सचिव, रामपाल को मुख्य सलाहकार, सुरेश कुमार को प्रेस सचिव, तुलसी राम, दलेल सिंह को सदस्य चुना गया। इस अवसर पर रमेश कुमार शर्मा, डिविजन इकाई के उपप्रधान मुुुख्य तौर पर उपस्थित रहे।
-----------------------
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें