फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग्यता के आधार विभागीय पदोन्नति दी जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता ब्लॉक सिलाई अध्यापिका संघ का एक प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों को लेकर संघ की प्रधान कमलेश कुमारी की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास पंचायतीराज विभाग एवं पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर से झंडूता में मिला। सिलाई अध्यापिकाओं ने अपनी मांगों में बताया कि उनकी नियुक्तियां 15 जून 1999 से अनुबंध के आधार पर हुई हैं।
21 साल पूरे होने के बाद भी सिलाई अध्यापिकाओं के लिए सरकार ने कोई भी नीति लागू नहीं की है। जबकि वर्तमान समय में सिलाई अध्यापिकाओं को दस बजे से पांच बजे तक सिलाई सिखाने के साथ-साथ पंचायत सहायकों का कार्य भी कर रही है।
विज्ञापन

संघ की अध्यापिकाओं ने मांग कर बताया कि इस समय पंचायतों में पंचायत सहायकों के बहुत से पद रिक्त पड़े हुए हैं व सरकार ने 300 पद पंचायत सचिवों की भर्ती के लिए अधिसूचित किए हैं। संघ की अध्यापिकाओं ने मांग उठाई कि योग्यता के आधार इन पदों पर बिना साक्षात्कार लिए विभागीय पदोन्नति दी जाए। साथ ही मांग की कि हमारे 21 साल के कार्यकाल को ध्यान में रखते हुए हमें नियमित करें।
विज्ञापन

इस अवसर पर संघ की सचिव रीता कुमारी सहित संघ की सदस्यों चांद रानी, तृप्ता देवी, मीना कुमारी, नीना देवी, रजनी देवी, अनिता कुमारी, वीना देवी, रंजीता कुमारी, सुनीता कुमारी, नीलम कुमारी, सोमा देवी, तृप्ता देवी, पुष्पा देवी, वीना देवी सहित अन्य भी मौजूद थीं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें