फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरा कार्यक्रम था तैयार लेकिन मंत्री ने उठाया फोन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। प्रदेश के 12 जिलों से हिमाचल प्रदेश राजकीय अध्यापक संघ के कार्यक्रम में पहुंचे सैकड़ों अध्यापकों को निराश होकर वापस जाना पड़ा। दरअसल, हुआ ऐसा कि हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ ने स्वर्ण जयंती के रूप में कार्यक्रम रविवार को बिलासपुर में आयोजित किया। इस दौरान संघ ने सारे कार्यक्रम और मुख्यातिथि को बुलाने के सभी प्रबंध कर रखे थे लेकिन रविवार कार्यक्रम के दिन हिमाचल प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने फोन उठाना बंद कर दिए। वहीं, दूसरे मुख्यातिथि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने भी कार्यक्रम में आने से मनाही कर दी। धूमल ने कहा कि वह किसी कार्य को लेकर व्यस्त हैं, इसलिए वह नहीं पहुंच पाएंगे। संघ द्वारा पूरे आयोजन पर इन मंत्रियों द्वारा पानी फेर दिया गया।
बता दें कि संघ ने हजारों रुपये की लागत से मुख्यातिथि के स्वागत के लिए बड़े-बड़े फोटो सहित बैनर बनाए हुए थे। वहीं, जब संघ को पता चला कि धूमल साहब आने को मना कर रहे हैं और दूसरी ओर पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर फोन नहीं उठा रहें हैं तो संघ के पदाधिकारियों को आनन-फानन में अपने ही कार्यकर्ताओं को मुख्यातिथि बना दिया। इस तरह मंत्रियों व पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा बरती गई लापरवाही के चलते भाजपा सरकार के नेताओं पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ बिलासपुर इकाई के प्रधान राकेश संधू ने कहाकि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने एन मौके पर कहा कि वह किसी कार्य को लेकर व्यस्त हैं। उधर, पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने भी पहले कार्यक्रम में आने के लिए हां कर दी और रविवार को कार्यक्रम के दिन फोन उठाना ही बंद कर दिया। इससे कार्यक्रम पर अवश्य असर पड़ा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें