कुश्ती में चंबा के नाम रही ओवरऑल ट्रॉफी
डीएवी बिलासपुर में चल रही खेल प्रतियोगिता संपन्न
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। डीएवी स्कूल बिलासपुर में चल रही नेशनल खेल प्रतियोगिता का समापन हो गया है। समापन अवसर पर अवेक्षक विश्वास शर्मा प्रधानाचार्य डीएवी हमीरपुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। राज्य स्तरीय खेलों मेें कुश्ती, निशानेबाजी व रोलर स्केटिंग स्पर्धाएं करवाई गईं जिसमें राज्य के सभी डीएवी स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। कुश्ती में ओवरऑल ट्रॉफी डीएवी चंबा के नाम रही, जबकि रनरअप डीएवी बिलासपुर रहा।
कुश्ती प्रतियोगिता में 57 किलोग्राम भार वर्ग में परवाणू स्कूल के परमिंद्र सिंह प्रथम, बिलासपुर के शाश्वत दूसरे स्थान पर रहे, 61 किलोग्राम भार वर्ग में चंबा के ईशान प्रथम, बिलासपुर के चिराग द्वितीय व परवाणू के विशाल तीसरे स्थान पर रहे। 65 किलोग्राम भार वर्ग में ऊना के प्रशांत कालिया प्रथम, बिलासपुर के हरप्रीत द्वितीय, चंबा के अभिषेक व घुमारवीं के अनुज ठाकुर क्रमश: तीसरे स्थान पर रहे। 70 किलोग्राम भार वर्ग में चंबा के संगम ठाकुर प्रथम, 74 किलोग्राम में चंबा के रोहित प्रथम, बिलासपुर के राहुल कुमार दूसरे स्थान पर रहे। 79 किलोग्राम भार वर्ग में ऊना के रंती देव प्रथम, घुमारवीं के रोहित रणौत दूसरे स्थान पर रहे जबकि 86 किलोग्राम भार वर्ग में बिलासपुर के प्रभमीत प्रथम व 125 किलोग्राम भार वर्ग में चंबा के पियूष प्रथम रहे।
------------
...खेमराज शर्मा।