फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरी-रजादियां में बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप, लोग सहमे

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरमाणा (बिलासपुर)। डेंगू से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग का उदासीन रवैया ग्रामीणों पर भारी पड़ रहा है। बरमाणा के बैरी-रजादियां पंचायत के लोग दिन-प्रतिदिन डेंगू की चपेट में आ रहे हैं जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। यहां पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से दवा का भी छिड़काव नहीं किया जा रहा है। जबकि फॉगिंग भी नहीं करवाई जा रही है।
बैरी-रजादियां के पंचायत प्रधान राजीव सिंह का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग जब किसी कर्मचारी को यहां पर दवा के छिड़काव के लिए भेजता है तो किस व्यक्ति को विभाग ने छिड़काव के लिए भेजा है इसका ग्रामीणों को पता नहीं होता। सबसे बड़ी चिंता का विषय तो यह है कि जिस वस्तु पेट्रोल, डीजल, मिट्टी का तेल में मिलाकर इसका छिड़काव किया जाता है वह कर्मचारियों के पास नहीं होती।
विज्ञापन

इसके अलावा यहां पर विभाग की ओर से कोई भी जागरूकता शिविर तक नहीं लगाया गया है। इसी तरह जो फॉगिंग करने वाली मशीन यहां पर भेजी गई है उसे चलाने वाला ही यहां पर कोई नहीं हैं। न ही मशीन के अंदर डालने के लिए कोई पेट्रोल व डीजल है।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान राजीव सिंह का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू की रोकथाम के लिए कोई भी कारगर कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। बैरी रजादियां पंचायत में डेंगू के मरीजों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। लोगों को डेंगू से बचाव और इलाज की सही जानकारी न हो पाने से डेंगू को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है। विभाग से मांग की है कि वह यहां पर जागरूकता शिविर लगाकर लोगों को डेंगू की बीमारी के लिए जागरूक करे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें