फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से युवक की मौत से मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति की बुखार की चपेट में आने से मौत हो गई। उसकी मौत से पूरे घर में कोहराम मच गया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पिपलिया महतो निवासी गुरमेल सिंह (40) खेती किसानी करते थे। परिजनों के अनुसार गुरमेल सिंह को एक सप्ताह पहले बुखार आया था। उन्होंने नगर के एक चिकित्सक से उपचार कराया। लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। चिकित्सक ने उन्हें बरेली के लिए रेफर कर दिया था। इसके बाद वह बरेली में उपचार कराते रहे थे। सोमवार शाम अचानक फिर हालत खराब हुई तो परिजन उन्हें बिलासपुर ले जाने लगे। इसी बीच रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। युवक की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया। ग्राम प्रधान हरजीत सिंह ने बताया कि युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें