फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश से स्वारघाट-पिंजौर नेशनल हाईवे धंसा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

स्वारघाट (बिलासपुर)। स्वारघाट-पिंजौर नेशनल हाईवे-105 पर गुज्जरहट्टी स्थान में सड़क का काफी हिस्सा धंसने से यातायात कभी भी ठप हो सकता है। उक्त सड़क अगर बाधित हो जाए तो स्वारघाट से नालागढ़, बद्दी, बरोटीवाला, परवाणू व पिंजौर आने जाने वाले लोगों व वाहनों को 50 किलोमीटर की लंबी दूरी तय करके वाया भरतगढ़ व रोपड़ पंजाब से होकर पहुंचना पड़ेगा। गौरतलब यह भी रहे कि पीजीआई चंडीगढ़ व अंबाला जाने के लिए भी स्वारघाट-पिंजौर नेशनल हाईवे 105 सड़क मार्ग सबसे शार्टकट यानी छोटा सड़क मार्ग पड़ता है।
काबिलेगौर है कि स्वारघाट से पांच किलोमीटर दूर गुज्जरहट्टी स्थान में भारी बारिश के चलते स्वारघाट-पिंजौर नेशनल हाईवे सड़क का आधा हिस्सा धंस गया है। इस कारण एक तरफ से एक समय में एक वाहन गुजर सकता है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर क्षेत्र में और भारी बारिश होती है तो राजकीय प्राथमिक पाठशाला गुज्जरहट्टी के समीप धंसे हुए सड़क के हिस्से का आकार और भी बढ़ सकता है। इस कारण स्वारघाट-पिंजौर नेशनल हाईवे पर यातायात लंबे समय के लिए ठप हो सकता है। हालांकि लोक निर्माण विभाग नेशनल हाईवे उपमंडल नालागढ़ ने सड़क धंसने वाले गुज्जरहट्टी स्थान में सड़क पर पत्थर लगा रखे हैं ताकि कोई भी वाहन बारिश के चलते धुंध व अंधेरे में दुर्घटना का शिकार ना हो जाए लेकिन सड़क धंसने से समस्या बन गई है। बड़े वाहन निकलने में दिक्कत आ सकती है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग नेशनल हाईवे 105 उपमंडल नालागढ़ के सहायक अभियंता अनिल शर्मा से उक्त समस्या पर बात की गई तो उन्होंने कहा है कि धंसने वाले गुज्जरहट्टी स्थान में सड़क को बराबर करने का कार्य किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें