फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच पर नौ घंटे यातायात रहा ठप

विज्ञापन
- फोटो : amarujala
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर)। रविवार रात करीब दो बजे स्वारघाट के बनेर के पास ओवरलोड ट्राले के खराब हो जाने से चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पूरी तरह से ठप हो गया। कई वाहन जाम में फंस गए। ट्राला रविवार देर रात दो बजे खराब हुआ। सोमवार सुबह 11 बजे तक नेशनल हाईवे पर वाहनों के पहिये थमे रहे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात बहाल किया। सरकारी, निजी बसों सहित कई अन्य वाहन जाम में फंसे रहे। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पिछले तीन दिनों से स्वारघाट से गंभरपुल के बीच जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार एक ट्राला भारी भरकम मशीनरी लोड कर कुल्लू की तरफ जा रहा था। रविवार रात करीब दो बजे स्वारघाट के समीप बनेर में ट्राले में तकनीकी खराबी आ गई। इससे जाम लग गया। एनएच पर दोनों तरफ कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। जाम जामली तक पहुंच गया। स्वारघाट पुलिस थाना के प्रभारी संजय कुमार की अगुवाई में पुलिस और होमगार्ड कर्मी मौके पर पहुंचे और यातायात को बहाल किया। बाहरी राज्यों से हिमाचल क्वीन में सैर सपाटे के लिए आने वाले पर्यटकों के वाहन भी जाम में फंसे रहे। निजी और सरकारी बसें भी दो से ढाई घंटे लेट हो गईं।
मनाली और बिलासपुर से चंडीगढ़-दिल्ली रूट की हिमाचल परिवहन निगम की बसें जाम में फंसी रहीं। वोल्वो बसों के पर्यटकों को सुबह होने तक बसों में बैठकर रात गुजारनी पड़ी। लोगों ने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि स्वारघाट पुलिस थाना के लिए एक रिकवरी वैन जल्द मुहैया करवाया जाए।
विज्ञापन

स्वारघाट पुलिस थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मशीनरी लादकर जा रहा एक ट्राला खराब होने के कारण जाम की समस्या पैदा हुई थी। पुलिस कर्मचारी मौके पर यातायात बहाल करवाने में लुटे रहे। सोमवार सुबह 11 बजे यातायात सुचारु कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें