फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़िया जैसी दर्दनाक घटना अब न हो : नेहा चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। मिस अखंड भारत नेहा चौधरी ने हिमाचल प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ट्विटर पर ट्विट कर प्रदेश में बेटियों के सुखद भविष्य की गुहार लगाई है। ताकि कोटखाई के गुड़िया कांड जैसी प्रवृति प्रदेश में दोबारा न हो। उन्होंने ट्विट किया कि इसके लिए प्रदेश में सख्त कानून बनाए जाएं ताकि बेटियां निर्भीक होकर रह सकें।
विज्ञापन


नेहा ने आग्रह किया है कि शपथ समारोह के दौरान गुड़िया को श्रद्धांजलि अर्पित की जाए। उन्होंने कहा कि गुड़िया की आत्मा को तभी शांति मिलेगी जब ऐसे अपराधों पर विराम लगेगा। जब प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनेंगे और ऐसे जघन्य अपराध करने वालों को फांसी की सजा मिलेगी। नेहा ने कहा कि शपथ के दौरान मुख्यमंत्री संकल्प लें कि अब गुड़िया जैसी दर्दनाक घटना की पुनरावृत्ति अब हिमाचल में न होने दें। कहा कि आशा करते है कि गुड़िया को न्याय मिलेगा और देवभूमि हिमाचल विकास के पथ पर अग्रसर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें