फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर की टीम के नाम रही युवा संसद प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला बिलासपुर में शनिवार को राज्य स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। युवा संसद में बिलासपुर, सोलन, मंडी, शिमला, कुल्लू, चंबा, सिरमौर व कांगड़ा की टीमों ने भाग लिया। युवा संसद का शुभारंभ उच्च शिक्षा जिला उपनिदेशक अमर सिंह ठाकुर ने किया। जबकि समारोह में शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक सुशील पुंडीर मुख्यातिथि रहे। उन्होंने विजेता टीमों को सम्मानित किया। विजेता टीम अब दिल्ली में आयोजित होने वाली युवा संसद राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगी।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में बिलासपुर जिला ने प्रथम, सोलन ने द्वितीय, कांगड़ा ने तृतीय व सिरमौर ने चौथा स्थान प्राप्त किया। शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक सुशील पुंडीर ने बताया कि युवा संसद की विजेता बिलासपुर की टीम अब दिल्ली में आयोजित होने वाली युवा संसद राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। हमीरपुर, ऊना, लाहौल-स्पीति और किन्नौर की टीमें भाग लेने नहीं पहुंचा पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें