फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-14 में सीसे स्कूल झझर विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
बैडमिंटन प्रतियोगिता में झझर स्कूल विजेता
विज्ञापन

सीबीएसई की नॉर्थ जोन-दो बैडमिंटन प्रतियोगिता का डीएवी स्कूल बिलासपुर में समापन
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर।
डीएवी स्कूल बिलासपुर में चल रही सीबीएसई नॉर्थ जोन-दो की बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन हो गया है। इस अवसर पर एडीएम बिलासपुर विनय कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विजता बच्चों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में तीन विभिन्न श्रेणियों के बीच फाइनल मुकाबले खेले गए। जिसमें अंडर-14 में मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल झझर 2-1 से विजेता रहा। अंडर-17 में लिटल एंजल स्कूल सोनीपत 2-0 से विजेता रहा। अंडर-19 लिटल एंजल स्कूल सोनीपत 2-0 से विजेता रहा। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने बच्चों को अच्छा इंसान बनने व नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को बड़ों का आदर करने की बात कही। स्कूल प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह ठाकुर ने मुख्यातिथि तथा बाहर से आए हुए प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें