बिलासपुर। सदर थाना पुलिस ने कार से 130 ग्राम चरस बरामद की है। मामले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार सदर थाना के एक दल ने रविवार को चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर निहाल चौक के पास नाकाबंदी की थी। इसी बीच बिलासपुर शहर की ओर आ रही एक कार को रोका गया।
शक के आधार पर कार की तलाशी ली गई तो 130 ग्राम चरस बरामद हुई। मौके पर ही कार में सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की पहचान योगराज निवासी गांव समादी डाकघर रामण तहसील मनाली जिला कुल्लू और सुमित गुप्ता निवासी चितरंजन पार्क दक्षिण दिल्ली के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने की है।