घुमारवीं (बिलासपुर)। पुलिस ने एक व्यक्ति से 1.16 ग्राम चिट्टा पकड़ा है। पुलिस कादल शुक्रवार रात को पनौल-भगेड़ सड़क पर गश्त कर रहा था। भगेड़ चौक से पीछे एक कार सड़क किनारे अंधेरी जगह पर खड़ी थी। गाड़ी की लाइट जली देख पुलिस कर्मी पास गए। इस दौरान अंदर बैठे व्यक्ति ने एक पुड़िया बाहर फेंक दी। व्यक्ति से पूछताछ की गई, लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पुड़िया को ढूंढा तो उसमें 1.16 ग्राम चिट्टा पाया गया। आरोपी की पहचान सम्मी कुमार निवासी गांव बाड़ी मझेड़वा तहसील घुमारवीं के रूप में हुई है। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने बताया कि जांच की जा रही है। संवाद