फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली अप्रैल से शुरू होगा नलवाड़ मेला सुन्हाणी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरठीं (बिलासपुर)। सुन्हाणी के नलवाड़ मेला का शुभारंभ पहली अप्रैल को उपमंडलाधिकारी झंडूता विकास शर्मा झंडा रस्म अदा कर करेंगे। चार दिवसीय नलवाड़ मेले के समापन पर उपायुक्त बिलासपुर विवेक भाटिया शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

मेला कमेटी के प्रधान छोटा राम और सचिव निर्मल शर्मा ने बताया कि इन मेलों में जहां स्थानीय संस्कृति की झलक अपनी छटा बिखेरती है, वहीं बाहरी राज्यों के कलाकारों को भी स्टार नाइट में मौका दिया जाता है। महिला मंडलों द्वारा पहाड़ी कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। 3 अप्रैल को सन्नी म्यूजिकल ग्रुप पेश किया जाएगा। अंतिम दिन दंगल का आयोजन किया जाता है। इसमें प्रदेश के अलावा बाहरी राज्यों के पहलवान भाग लेंगे। मेलों के शुभारंभ पर नरसिंह मंदिर से मेला ग्राउंड तक शोभा यात्रा निकाली जाएगी। 30 मार्च से प्लाटों का आवंटन शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें