फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल जाने वाली सरकारी बसों को कल रोकेंगे ऑटो चालक

विज्ञापन
volvo bus
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। बिलासपुर जिला अस्पताल के लिए एचआरटीसी की ओर से बिना परमिट के चलाई जा रही आठ बसों को लेकर दि बिलासपुर ऑटो रिक्शा ऑपरेटर्स यूनियन उग्र हो गई है। यूनियन ने बुधवार को पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि अगर प्रशासन ने इन बसों को बंद नहीं किया तो वह शुक्रवार को सुबह इन बसों को अस्पताल जाने से रोकेंगे ताकि जो उनकी रोजी रोटी पर संकट आया है उसे हल किया जा सके। यूनियन का कहना है कि इसके लिए पूर्ण रूप से सरकार व प्रशासन की जिम्मेवारी होगी।
बिलासपुर में यूनियन की ओर से संबोधित करते हुए अधिवक्ता परवेश चंदेल ने कहा कि बिना परमिट के एचआरटीसी बसों के चलने से उनकी रोटी पर संकट आ खड़ा हो गया है। सुबह से लेकर शाम तक मात्र 100 से 200 रुपये दिहाड़ी लग रही है। जबकि हर माह छह हजार रुपये ऑटो की किश्त देनी पड़ती है। इसके अलावा घर अलग चलाना पड़ता है।
विज्ञापन

यूनियन के प्रधान मोहम्मद रफी का कहना है कि इससे पहले वह तीन बार उपायुक्त व सदर विधायक से भी मिल चुके हैं लेकिन मात्र आश्वासनों के अलावा उन्हें कुछ नहीं मिला है जिससे परेशान होकर उन्होंने निर्णय लिया है कि वह दो दिन बाद अस्पताल जाने वाली बसों को रोकेंगे। इसके अलावा इनका कहना है कि जो ई-रिक्शा लक्ष्मीनारायण मंदिर से बिलासपुर अस्पताल तक चलाई जा रही है वह भी तय रूट के अनुसार नहीं चल रही है। यह ई-रिक्शा बिलासपुर बस अड्डा से चल रही हैं। इसके अलावा जहां इसमें सात सवारियां ही मान्य हैं वहीं इसमें 10 से 11 सवारियों को ले जाया जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि ई-रिक्शा को पूरे शहर में चलाया जाए, ताकि अन्य शहरियों को भी इसका लाभ मिल सके। बिलासपुर में करीब 200 ऑटो चालक रजिस्टर हैं, जिनसे उनके परिवार भी जुड़े हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रधान मोहम्मद रफी, महासचिव रविंद्र कुमार, कानूनी सलाहकार अधिवक्ता भगत सिंह वर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान रत्नलाल, उपप्रधान सुरेंद्र राणा, सचिव फिरोज खान, संयुक्त सचिव सुरेश कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष राजीव कुमार राणा, सह-कोषाध्यक्ष तनवीर खान, संगठन सचिव अंशुल सहगल, मुख्य सलाहकार सुखराम, प्रेस सचिव रफीक मोहम्मद सहित मनोनीत सदस्य आशीष कुमार चौधरी, रामपाल सहगल, राजेश कुमार, पवन चौधरी, राजेंद्र गर्ग, महीपाल, राजेंद्र सिंह, संजय कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें