फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 नवंबर को आयोजित होगा मछुवारा सम्मेलन: मैहता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। केंद्र सरकार की ओर से प्रोटीन की खुराक के लिए राष्ट्रीय मिशन के अंतर्गत मत्स्य विभाग हिमाचल प्रदेश एक दिवसीय मछुआरा सम्मेलन का आयोजन गोविंद सागर जलाशय में स्थित पियुंगलि में किया जाएगा। सम्मेलन तहसील झंडूता में 27 नवंबर को होगा।
निदेशक एवं प्रारक्षी, मत्स्य सतपाल मेहता ने बताया कि इस कार्यक्रम में पंचायती राज, ग्रामीण विकास, पशुपालन एवं मत्स्य पालन मंत्री हिमाचल प्रदेश विरेंद्र कंवर मुख्यातिथि होंगे। जबकि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर विशेष अतिथि एवं बतौर अध्यक्ष शिरकत करेंगे। जबकि विधायक झंडूता जीतराम कटवाल भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

इस एक दिवसीय मछुआरा सम्मेलन में गोविंद सागर जलाशय में मत्स्य पालन के क्षेत्र से जुड़ी मत्स्य सहकारी सभाओं के सदस्यों से चर्चा की जाएगी और उन्हें विभागीय कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके अतिरिक्त मछुआरों को आ रही दिक्कतों पर भी व्यापक रूप से चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

सम्मेलन में गोविंद सागर जलाशय की 34 मत्स्य सहकारी सभाओं के लगभग 1000 मछुआरे भाग लेंगे। इस वर्ष गोविंद सागर जलाशय के 370 मछुआरों को 11.5 लाख रुपये के ग्रिल जाल अनुदान के रूप में दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त मछुआरों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं जिनमें मुख्यत: दुर्घटना बीमा योजना, मछुआरा आवास योजना, वर्जित काल राहत राशि इत्यादि शामिल है। ऐसा ही एक अन्य शिविर पौंग जलाशय में भी लगाया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें